सब जूनियर हॉकी में आंध्र प्रदेश ने महिला और केरल ने पुरुषों का खिताब जीता
27-Jul-2024 05:56 PM 5979
केरल, 27 जुलाई (संवाददाता) दूसरी हॉकी इंडिया सब जूनियर साउथ जोन चैंपियनशिप 2024 में आंध्र प्रदेश ने महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया जबकि पुरुष वर्ग का ताज केरल के सिर सजा। महिला वर्ग के फाइनल में हॉकी आंध्र प्रदेश ने तमिलनाडु हॉकी यूनिट को 3-0 से हराया जबकि केरल हॉकी ने हॉकी कर्नाटक को 4-2 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया वहीं पुरुष वर्ग में, केरल हॉकी ने फाइनल में तमिलनाडु की हॉकी यूनिट को 7-0 से हराया जबकि हॉकी कर्नाटक ने ले पुडुचेरी को 3-2 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^