साय,उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने किये रामलला के दर्शन
13-Jul-2024 10:04 PM 8228
रायपुर, 13 जुलाई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम में पवित्र राम जन्मभूमि में श्री रामलला के दर्शन के लिए शनिवार को जैसे ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी पहुंचे, वैसे ही पूरे मंदिर परिसर में ‘छत्तीसगढ़ के भांचा राम’, ‘जय श्री राम, जय श्री राम’ का नारा गूंज उठा। इस तरह पूरा परिसर राम भक्ति के माहौल में, ननिहाल से आए भक्तों की स्नेह सिक्त वाणी से गुंजायमान हो गया। जिस तरह माता शबरी की शिवरीनारायण में भगवान श्री राम के पुण्य दर्शन की इच्छा पूरी हुई थी। वही साध ननिहाल के हर राम भक्त को होती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^