साय ने जशपुर में 4.37 करोड़ रुपये की लागत वाले नालंदा परिसर का किया शिलान्यास
21-Jun-2025 11:49 PM 3611
रायपुर 21 जून (संवाददाता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को जशपुर जिले में अपने विधानसभा कुनकुरी के सलियाटोली ग्राम में 4.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नालंदा परिसर का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर श्री साय ने युवाओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी जिला मुख्यालयों में नालंदा परिसरों की स्थापना की जा रही है। जशपुर जिले में दो स्थानों पर नालंदा परिसर का निर्माण किया जा रहा है। नालंदा परिसर अत्याधुनिक पुस्तकालय, शिक्षण संसाधनों और तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित होगा। विद्यार्थियों की निर्बाध पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए यह परिसर 24 घंटे खुला रहेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^