साय ने बिजली गिरने से सात लोगों की मौत पर जताया दुख
08-Sep-2024 11:10 PM 10632
रायपुर 08 सितंबर (संवाददाता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में बिजली की चपेट में आने से सात ग्रामीणों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री साय ने एक्स पर ट्वीट कर दुख जाहिर करते हुए कहा,“जिला प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^