सारण : हाईवा की टक्कर से तीन की मौत, दो घायल
04-Mar-2023 11:53 PM 5248
छपरा 04 मार्च (संवाददाता) बिहार में सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर बाजार में छपरा-सीवान राष्ट्रीय राजमार्ग-531 पर बालू लदे अनियंत्रित हाईवा के सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में टक्कर मारने से तीन लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि इस हादसे में तीन 35 वर्षीय सुशील कुमार राम, 19 वर्षीय अनिल कुमार राम और 35 वर्षीय मुन्ना महंतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं, इस घटना में दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेजा गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^