साकिब महमूद को मिला भारत दौरे के लिए वीजा
17-Jan-2025 05:30 PM 7502
नयी दिल्ली 17 जनवरी (संवाददाता) कोलकाता के एडेन गार्डन में 22 जनवरी से शुरु होने वाले दौरे के लिए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज साकिब महमूद को वीजा मिल गया है। अब साकिब महमूद शुक्रवार को अपनी टीम के साथ कोलकाता की यात्रा कर सकेंगे। एडेन गार्डन में बुधवार को पहला टी-20 होना है। पाकिस्तानी मूल के महमूद के वीजा में देरी हो रही थी, जिसके कारण वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में लगे टीम के अभ्यास शिविर में भाग नहीं ले पाये थे। टीम के अन्य सदस्यों आदिल रशीद और रेहान अहमद को जल्दी ही वीजा मिल गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^