साइबर सुरक्षा में निवेश बढ़ाएं कंपनियां: ले. जनरल नायर
09-Jan-2025 08:42 PM 6610
नयी दिल्ली, 09 जनवरी (संवाददाता) राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक लेफ्टिनेंट जनरल एम.यू. नायर ने उद्योगों की ओर से साइबर सुरक्षा में निवेश बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए गुरुवार को कहा कि उद्योग जगत की हस्तियों को कॉर्पोरेट प्रशासन में एक मौलिक बदलाव और के बारे में विचार करना चाहिए। उन्होंने प्रमुख उद्योगों से अपने निदेशक मंडल में साइबर सुरक्षा पेशेवरों को शामिल करने और अपनी वार्षिक रिपोर्ट में सुरक्षा संबंधी व्यापक रिपोर्ट भी शामिल करने का आग्रह किया। ले. जनरल नायर केंद्रीय इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और दूरसंचार विभाग के सहयोग से उद्योगमंडल मंडल फिक्की द्वारा आयोजित ‘साइबरकॉम 2025’ को संबोधित कर रहे थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^