साहित्य अकादमी ने 2021 के लिए पुरस्कारों की घोषणा की
30-Dec-2021 11:33 PM 6720
नयी दिल्ली, 30 दिसंबर (AGENCY) साहित्य अकादमी ने गुरूवार को 20 भाषाओं के लेखकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021 से सम्मानित करने की घोषणा की। इसके तहत हिंदी भाषा में दया प्रकाश सिन्हा के नाटक ‘सम्राट अशोक’, अंग्रेजी में नमिता गोखले के उपन्यास ‘थिंग्स टू लीव बिहाइंड’ और पंजाबी में खालिद हुसैन को उनके कहानी संग्रह ‘सूलां दा सालण’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। अकादमी की आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रसिद्ध नाटककार और पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु के बंग्ला भाषा के नाटक ‘मिर्जाफर ओ ओन्यानियो’ के लिए और पंजाबी भाषा में खालिद हुसैन को उनके कहानी संग्रह ‘सूलां दा सालण’ के लिए सम्मानित किया गया। साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2021 के लिए हिंदी भाषा में हिमांशु वाजपेयी को उनके कहानी-संग्रह ‘क़िस्सा क़िस्सा लखनउवा’ के लिए सम्मानित किया गया। वहीं अंग्रेज़ी भाषा में मेघा मजुमदार को उनके उपन्यास ‘ए बर्निंग’ के लिए सम्मानित किया जाएगा। गुजराती, मैथिली, मणिपुरी और उर्दू भाषाओं के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा बाद में की जाएगी। अकादमी प्रत्येक वर्ष कुल 24 भारतीय भाषाओं के लेखकों को पुरस्कृत करती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^