साई शक्ति ने जीत के साथ खोला खाता
01-Sep-2024 09:35 PM 5149
नई दिल्ली, एक सितंबर (संवाददाता) पहली हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष और महिला इंटर-ज़ोन चैंपियनशिप 2024 के पहले दिन रविवार को लखनऊ में पुरुष वर्ग में साई शक्ति ने उत्तर क्षेत्र को आसानी से शिकस्त दी वहीं रांची में महिला वर्ग के मैचों में साई शक्ति, साई बाल और वेस्ट ज़ोन ने जीत हासिल की। महिला वर्ग के पहले मैच में साई शक्ति ने नॉर्थ जोन पर 4-1 से जीत हासिल की। साई शक्ति ने रवीना (22'), सेजल (37'), रूथी लल्लावमज़ुअली (40'), और कौर सुखवीर (50') के गोल की मदद से आरामदायक बढ़त बना ली जबकि उत्तरी क्षेत्र की कप्तान रितिका (53') अंतिम क्वार्टर में सांत्वना गोल करने में सफल रहीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^