रूसी प्रतिनिधिमंडल के पेस में भाग लेने प्रतिबंध ‘भेदभावपूर्ण’: रूस
29-Sep-2021 02:45 PM 9023
मॉस्को, 29 सितंबर (वार्ता/स्पूतनिक) रूसी विदेश मंत्रालय ने यूरोपीय संघ द्वारा कोविड-19 की रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी को मान्यता नहीं दिये जाने के कारण यूरोपीय परिषद की संसदीय सभा (पेस) के शरदकालीन सत्र में रूसी प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति पर प्रतिबंध को भेदभावपूर्ण करार दिया है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे रूस के वरिष्ठ सांसद प्योत्र टॉल्स्टॉय ने पिछले हफ्ते के अंत में पुष्टि की कि प्रतिनिधिमंडल प्रतिबंधों के कारण स्ट्राॅसबर्ग की यात्रा नहीं करेगा और शरदकालीन सत्र में बाहर से भाग लेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^