रूस, उत्तर कोरिया के बीच कोविड-19 के बाद यात्री ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू
16-Dec-2024 09:56 PM 8002
व्लादिवोस्तोक, 16 दिसंबर (संवाददाता) रूस और उत्तर कोरिया के बीच नियमित यात्री रेल सेवा कोविड-19 महामारी के कारण चार वर्षों के ठहराव के बाद सोमवार को फिर से शुरू हुई। यह जानकारी रूस के उस्सुरी सीमा शुल्क प्रवक्ता इरिना कुलचिट्स्काया ने आरआईए नोवोस्ती को दी। दोनों पड़ोसी देशों के बीच यात्री सेवा को 2020 में कोविड-19 प्रकोप के बीच निलंबित कर दिया गया था। रूसी रेलवे ने पिछले सप्ताह घोषणा किया था कि उत्तर कोरिया के तुमांगंग और रूस के खासन के बीच सप्ताह में तीन बार यात्री ट्रेनें चलेंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^