रूस के युग ग्रुप साथ लड़ाई में यूक्रेन के 690 सैनिक मारे गए
28-Aug-2024 08:43 PM 5508
मॉस्को, 28 अगस्त (संवाददाता) रूस के युग (दक्षिण) समूह के बलों ने पिछले 24 घंटों में 690 यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "दक्षिणी समूह के साथ लड़ाई में यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने 690 सैनिकों, 21 वाहनों (अन्य सैन्य नुकसानों के अलावा) को खो दिया है।" बयान में कहा गया है कि इस अवधि में त्सेंट्र (केंद्र) समूह के बलों ने डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) में कोमिशिवका की बस्ती पर नियंत्रण कर लिया है और इस दौरान 475 यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराये गये हैं। साथ ही, कहा गया है कि जैपैड (पश्चिम) समूह के बलों ने पांच जवाबी हमलों को विफल कर दिया है और 490 यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया है। मंत्रालय के अनुसार यूक्रेन ने वोस्तोक (पूर्व) समूह के साथ लड़ाई में 115 सैनिकों को भी खो दिया है, जबकि सेवर (उत्तर) समूह ने 165 सैनिकों को मार गिराया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^