रूस के युग (दक्षिण) समूह के साथ लड़ाई में यूक्रेन के 780 सैनिक मारे गये
27-Aug-2024 04:27 PM 4726
मॉस्को, 27 अगस्त (संवाददाता) रूस के युग (दक्षिण) बलों के समूह ने पिछले 24 घंटों के दौरान एक जवाबी हमले को विफल कर दिया और यूक्रेनी सेवा के 780 सदस्यों को मार गिराया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “एएफयू 5वीं असॉल्ट ब्रिगेड की ओर से शुरू किए गए एक जवाबी हमले को विफल कर दिया गया है। हमले में एएफयू को 780 सैनिक, एक जर्मन निर्मित टैंक, एक बख्तरबंद लड़ाकू वाहन और चार मोटर वाहनों का नुकसान हुआ है।” बयान में कहा गया है कि सेंट्र (मध्य) समूह की सेनाओं ने डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) में ओर्लोव्का गांव पर नियंत्रण कर लिया है और सात जवाबी हमलों को नाकाम करते हुए 530 यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया है। वहीं, जपाड (पश्चिम) समूह ने 490 सैनिकों को मार गिराया है। वोस्तोक (पूर्व) समूह के साथ लड़ाई में कीव के 145 सैनिक मारे गये, जबकि सेवर (उत्तर) समूह ने तीन जवाबी हमलों को विफल कर दिया तथा 115 सैनिकों को मार गिराया। मंत्रालय ने बताया कि रूसी सशस्त्र बलों ने यूक्रेनी हवाई क्षेत्र के बुनियादी ढांचे की महत्वपूर्ण वस्तुओं पर भी बड़े पैमाने पर हमला किया है और कहा कि सभी लक्ष्यों को निशाना बनाया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^