रोमानिया में ट्रेन की टक्कर से 15 लोग घायल
21-Jul-2024 09:28 AM 4027
बुखारेस्ट, 21 जुलाई (संवाददाता) बुखारेस्ट के बसाराब स्टेशन पर शुक्रवार शाम एक लोकोमोटिव और एक यात्री ट्रेन के बीच टक्कर में 15 लोग घायल हो गए, स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आपातकालीन अधिकारियों के अनुसार आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार 10 दमकल गाड़ियाँ, सभी उपलब्ध चिकित्सा संसाधन, दो निकासी वाहन, एक पीड़ित परिवहन वाहन और एक मोबाइल अस्पताल को घटनास्थल पर भेजा गया। रोमानियाई रेलवे जांच एजेंसी ने कहा कि वह घटना की जांच करेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^