रोहित की जगह हार्दिक होंगे मुबंई के नये कप्तान
15-Dec-2023 09:23 PM 7486
मुबंई 15 दिसंबर (संवाददाता) गुजरात टाइटंस छोड़ कर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिये मुबंई इंडियंस (एमआई) में वापसी करने वाले हरफनमौला हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। हार्दिक 2022 में नयी नवेली गुजरात टाइटंस में कप्तान के तौर पर शामिल हुये थे। उनके नेतृत्व में फ्रेंचाइजी ने अपने पहले ही सत्र में जीत हासिल की थी जबकि आईपीएल के पिछले सत्र में गुजरात टाइटंस राेमांचक फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स से हार गयी थी। यहां दिलचस्प है कि मुबंई इंडियंस ने पांच बार रोहित शर्मा की अगुवाई में आईपीएल की ट्राफी उठायी है मगर मुबंई ने इस बार पांड्या पर कप्तान के तौर पर भरोसा किया है। रोहित शर्मा 2013 में मुंबई के कप्तान बने थे। उनके नेतृत्व मेें मुबंई 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनी। आईपीएल के पिछले सत्र में मुंबई खिताबी मुकाबले में जगह बनाने से चूक गयी थी। मुंबई इंडियंस के ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस महेला जयवर्धने ने कहा “ भविष्य की तैयारी की दिशा में यह बड़ा कदम है। मुंबई इंडियंस को सचिन से लेकर हरभजन सिंह और रिकी पोंटिंग से लेकर रोहित शर्मा तक हमेशा असाधारण नेतृत्व मिला है, जिन्होंने तत्काल सफलता में योगदान देने के साथ-साथ भविष्य के लिए टीम को मजबूत करने पर भी नजर रखी है। इसी विचारधारा के अनुरूप हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^