रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत को बर्थ एनिवर्सरी किया याद
21-Jan-2023 03:47 PM 5512
मुंबई, 21 जनवरी (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर याद किया है।सुशांत सिंह राजपूत की आज बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती ने उन्हें याद किया है। रिया ने अपने सोशल मीडिया पर सुशांत के साथ कुछ फोटोज शेयर की है। रिया ने इन फोटोज के साथ एक छोटा सा कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में उन्होंने इनफाइनाइट का इमोजी और उसके साथ में प्लस वन लिखा है। इसका मतलब है कि सुशांत आज भले ही दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी आत्मा आज भी हम सभी के बीच में है।वहीं दूसरी फोटो में दोनों सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^