रितेश पांडेय का स्वैग भरा गाना रंगदारन के चीफ रिलीज
24-Dec-2024 12:26 PM 6932
मुंबई, 24 दिसंबर (संवाददाता) भोजपुरी गायक अभिनेता रितेश पांडेय का नया गाना रंगदारन के चीफ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर रिलीज हो गया है। गाना रंगदारन के चीफ में रितेश पांडेय के साथ माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं, और दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री ने फैंस को दीवाना बना दिया है।रितेश पांडेय ने कहा, यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। इसकी म्यूजिक और लिरिक्स दर्शकों को एंटरटेन करने के साथ-साथ झूमने पर मजबूर कर देगी। हमारे दर्शक इसे खूब पसंद करेंगे।गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा, भोजपुरी इंडस्ट्री में एक नया ट्रेंड सेट करने के मकसद से यह गाना बनाया गया है। हमें उम्मीद है कि यह गाना भोजपुरी म्यूजिक को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।माही श्रीवास्तव ने गाने की शूटिंग को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए कहा,रितेश जी के साथ काम करना हमेशा शानदार होता है। इस गाने में स्वैग और एंटरटेनमेंट का परफेक्ट मिश्रण है। दर्शकों का रिस्पॉन्स देखकर हमें बेहद खुशी हो रही है।रंगदारन के चीफ गाने को रत्नाकर कुमार ने प्रोड्यूस किया है। गाने के बोल मांजी मीत ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत धर्मेंद्र चंचल ने दिया है। आशीष सत्यार्थी के निर्देशन में बने इस गाने की कोरियोग्राफी अनुज मोर्या ने की है। गाने के डीओपी संतोष यादव और नवीन हैं, जबकि एडिटिंग का जिम्मा प्रवीण यादव ने संभाला है। प्रोडक्शन का काम पंकज सोनी और परिकल्पना छोटन पांडेय ने किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^