रितेश पांडेय का नया भोजपुरी गाना बुलेट चलावे सिखा दीं रिलीज
11-Jun-2024 01:57 PM 3386
मुंबई, 11 जून (संवाददाता) भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार रितेश पांडेय का नया गाना बुलेट चलावे सिखा दीं रिलीज हो गया है।रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड से बुलेट चलावे सिखा दीं गाना रिलीज किया गया है।रितेश पांडेय ने कहा,मैं अपने फैंस का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। उनकी प्रतिक्रिया और प्यार मेरे लिए बहुत मायने रखता है। 'बुलेट चलावे सिखा दीं' को इतना पसंद करने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं वादा करता हूं कि आगे भी इसी तरह के शानदार गाने लेकर आता रहूंगा। गाने के संगीतकार आशीष वर्मा और गीतकार रितेश पांडेय एवं आशीष वर्मा ने कहा, रितेश पांडेय जैसे सुपरस्टार के साथ काम करना हमेशा ही एक शानदार अनुभव होता है। उनकी एनर्जी और डेडिकेशन से गाने में एक अलग ही जान आ जाती है। इस गाने के निर्देशक पवन पाल, डी ओ पी सरवन पाल और डी आई रोहित सिंह हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^