रिलायंस जियो को मिला अंतरराष्ट्रीय ‘सीडीपी क्लाइमेट’ अवार्ड
13-Jun-2024 07:40 PM 8285
नई दिल्ली, 13 जून (संवाददाता) रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड को जलवायु परिवर्तन को थामने और व्यवसाय में कार्बन उत्सर्जन को सीमित करने की उसकी पहल के लिए वर्ष 2022-23 के लिए ‘कार्बन डिसक्लोजर प्रोजेक्ट (सीडीपी) क्लाइमेट’ अवार्ड दिया गया है। यह जानकारी कंपनी की गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति में दी गयी। विज्ञप्ति के अनुसार अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी - सीडीपी ने रिलायंस जियो को उसके प्रयासों के लिए ‘ए’ रेटिंग दी है। सीडीपी ‘ए’ रेटिंग उन्हीं कंपनियों को दी जाती है जो पर्यावरण के क्षेत्र में लीडरशिप दिखाते हैं। वर्ष 2019 के बाद यह पहला मौका है जब जियो को ‘ए’ रेटिंग मिली है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^