रिलायंस जियो चैयरमेन अंबानी ने नाथद्वारा में की 5जी नेटवर्क की शुरुआत
22-Oct-2022 10:10 PM 8807
उदयपुर 22 अक्टूबर (संवाददाता) रिलायंस जियो कंपनी के चेयरमैन आकाश अंबानी ने राजस्थान में राजसमंद के प्रसिद्ध श्रीनाथजी मंदिर से शनिवार को 5जी सेवाओं की शुरुआत कर दी। श्री आकाश अंबानी ने पत्नी के साथ श्रीनाथ जी मंदिर में राज भोग झांकी के दर्शन किए। इसके बाद में मंदिर परिसर के मोती महल में आयोजित जिओ 5G नेटवर्क लॉन्चिंग के कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां तिलकायत पुत्र विशाल बाबा के हाथों से नाथद्वारा शहर के लिए 5जी नेटवर्क की शुरुआत की गई। इस साल रिलायंस जियो का लक्ष्य दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में 5G सेवाएं शुरू करना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^