रिलायंस और एनवीडिया साथ मिलकर भारत में तैयार करेंगी एआई इंफ्रास्ट्रक्चर
24-Oct-2024 08:27 PM 3623
मुंबई 24 अक्टूबर (संवाददाता) उद्योगपति मुकेश अंबानी की पेट्रोलियम समेत अलग-अलग क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज और चिप बनाने वाली अमेरिका की दिग्गज कंपनी एनवीडिया ने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए आज साझेदारी करने की घोषणा की। एनवीडिया के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेन्सन हुआंग ने गुरुवार को यहां जिओ वर्ल्ड सेंटर में एनवीडिया एआई सम्मेलन में श्री अंबानी के साथ बातचीत के दौरान इस साझेदारी की घोषणा करते हुए कहा, "अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी और रिलायंस संयुक्त रूप से भारत में एआई बुनियादी ढांचे का निर्माण करने का प्रयास करेंगे। यह पूरी तरह से समझ में आता है कि भारत को अपना खुद का एआई बनाना चाहिए। आपको इंटेलिजेंस आयात करने के लिए डेटा निर्यात नहीं करना चाहिए। भारत को ब्रेड आयात करने के लिए आटा निर्यात नहीं करना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^