रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस काे समर्थन देने के लिये लोगों का धन्यवाद किया
05-Jun-2024 08:14 PM 3788
हैदराबाद, 05 जून (संवाददाता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राज्य के लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि लोगों ने कांग्रेस के 100 दिन के शासन को पसंद किया है। श्री रेड्डी ने बुधवार को अपने आवास पर मीडिया को बताया कि विधानसभा चुनावों की तुलना में संसदीय चुनावों में कांग्रेस के वोटों का प्रतिशत बढ़ा है, जो उनके एजेंडे के लिए लोकप्रिय समर्थन का संकेत देता है। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस के 100 दिनों के शासन का समर्थन किया है। उन्होंने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेताओं पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लाभ के लिए अपनी ही पार्टी को कमजोर करने का आरोप लगाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^