रेनो इंडिया ने मैरीकॉम को रेनो काइगर भेंट की
28-Aug-2021 10:52 PM 7785
नयी दिल्ली, 28 अगस्त (AGENCY) भारत में अपने संचालन की 10वीं वर्षगांठ मना रहे रेनो इंडिया ने छह बार की विश्व चैंपियन और टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय ध्वजवाहक रही महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम को अपनी नयी रेनो काइगर कार भेंट की है। मैरीकॉम शाइनी विल्सन और अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद ओलम्पिक में भारतीय ध्वजवाहक बनाने वाली तीसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनी हैं। अनुभवी मुक्केबाज मैरी ने हमेशा देश को रिंग के अंदर और बाहर गौरवान्वित किया है। मैरी छह बार की विश्व चैंपियन बनने के अलावा 2012 के लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक विजेता रही हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^