रेड्डी ने आदिवासी कल्याण के लिए की व्यापक उपायों की घोषणा
10-Jan-2025 11:06 PM 3300
हैदराबाद 10 जनवरी (संवाददाता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को सचिवालय में आदिवासी नेताओं और संगठनों के साथ बैठक के दौरान आदिवासी समुदायों के कल्याण और विकास के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की। इन प्रमुख घोषणाओं में आदिवासी योद्धा कोमुराम भीम की जयंती को आधिकारिक तौर पर राजकीय समारोह के रूप में मनाने का निर्णय था। मुख्यमंत्री ने प्रधान सचिव शांतिकुमारी को इस हेतु तत्काल आदेश जारी करने का निर्देश दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^