रौनक ने जीता अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक
21-Aug-2024 08:59 PM 6521
अम्मान 21 अगस्त (संवाददाता) भारतीय पहलवान रौनक दहिया ने अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है जार्डन के अम्मान में मंगलवार को हुये कांस्य पदक मुकाबले में रौनक दहिया ने पुरुषों की जीआर 110 किलोग्राम स्पर्धा में तुर्की के इमरुल्लाह कैपकन को 6-1 से हराकर पदक अपने नाम किया। इस चैंपियनशिप में भारत का यह पहला पदक है। इससे पहले रौनक को सेमीफाइनल मुकाबले में हंगरी के जोल्टन जाको से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने शुरुआती मुकाबले में आर्टुर मैनवेलियन 8-1 की हराया था और उसके बाद रौनक ने डेनियल मसलाको पर तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर जीत दर्ज की थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^