रणबीर-आलिया के साथ अपनी दादी नीतू कपूर के साथ खूबसूरत अंदाज में बात करती नजर आयी राहा
16-Sep-2024 05:57 PM 7947
मुंबई, 16 सितंबर (संवाददाता) बॉलीवुड की चर्चित और बेहद प्यारी बच्ची राहा कपूर अपने माता-पिता और दादी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर बात करती देखी गयीं। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता रणबीर कपूर परिवार के साथ गणेश चतुर्थी मनाने के बाद पत्नी आलिया भट्ट, बेटी राहा और मां नीतू कपूर के साथ हवाई अड्डे पर दिखे।इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में राहा मीडियकर्मियों को हाथ हिलाते हुए भी दिख रही हैं।वीडियो में आलिया, राहा और रणबीर सुरक्षा द्वारा पर अपने टिकट की जांच कराने के बाद हवाई अड्डे में प्रवेश करते दिखे तभी नीतू कपूर भी उनके साथ शामिल हो जाती हैं। राहा अपनी दादी को अपनी ओर आते देख कर प्यार से मुस्कुराती दिखीं। राहा ने उनसे कुछ कहा भी, अभिनेत्री ने भी राहा को जवाब दिया।हवाई अड्डे पर राहा की मनमोहक उपस्थिति ने प्रशंसकों के बीच खूब सुर्खियां बटोरी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^