रक्षा अंतरिक्ष एजेन्सी का ‘ अंतरिक्ष अभ्यास ’ संपन्न
13-Nov-2024 07:49 PM 4501
नयी दिल्ली 13 नवम्बर (संवाददाता) मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ की रक्षा अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा आयोजित ‘अंतरिक्ष अभ्यास ’ बुधवार को यहां संपन्न हो गया जिसमें अंतरिक्ष युद्ध के क्षेत्र में भारतीय सशस्त्र बलों की रणनीतिक तत्परता, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष क्षमताओं पर गहन चर्चा की गयी। रक्षा मंत्रालय के अनुसार तीन दिन का यह अभ्यास सोमवार को शुरू हुआ था। इसे अंतरिक्ष युद्ध के क्षेत्र में भारतीय सशस्त्र बलों की रणनीतिक तत्परता को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^