रहाणे और पुजारा ने भारत को पतन से बचाया
15-Aug-2021 11:22 PM 1906
लंदन, 15 अगस्त (AGENCY) आउट ऑफ फॉर्म चल रहे उपकप्तान अजिंक्या रहाणे (61) और चेतेश्वर पुजारा (45) की फॉर्म में लौटने वाली पारियों तथा उनके बीच चौथे विकेट के लिए 100 रन की शानदार साझेदारी की बदौलत भारत ने तीन विकेट पर 55 रन की खराब स्थिति से उबरकर खराब रौशनी के कारण रविवार को चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में छह विकेट खोकर 181 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड को पहली पारी में 27 रन की बढ़त हासिल थी। भारत अभी 154 रन से आगे है और उसके चार विकेट बाकी हैं। भारत ने इंग्लैंड को कल दिन की आखिरी गेंद पर पहली पारी में 391 रन पर समेट दिया था। भारत ने अपनी पहली पारी में 364 रन बनाये थे। इंग्लैंड को 27 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल हुई थी। भारत ने आज चौथे दिन अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^