रावण को राम से बेहतर बताने वाले मांझी को भाजपा ने बनाया कैबिनेट मंत्री: सौरभ
10-Jun-2024 11:12 PM 2635
नयी दिल्ली, 10 जून (संवाददाता) आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राम के नाम पर वोट मांगने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीतन राम माँझी को कैबिनेट मंत्री बनाया जिसने न केवल राम और रामायण को एक कल्पना बताया बल्कि रावण को राम से बेहतर बताया है। श्री भारद्वाज ने सोमवार को कहा कि आश्चर्य की बात यह है, कि राम को काल्पनिक बताने वाले और रावण को राम से बेहतर बताने वाले व्यक्ति को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट में मंत्री पद की जगह दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह क्या भगवान राम को काल्पनिक मानती है? क्या भाजपा रामायण को काल्पनिक मानती है? क्या भाजपा जीतन राम मांझी के बयान से सहमत है? उन्होंने कहा कि जय जगन्नाथ में कोई बुराई नहीं है। परंतु एक ही दिन में भारतीय जनता पार्टी का नारा जय श्री राम से जय जगन्नाथ हो गया और एक ऐसे व्यक्ति को कैबिनेट में जगह देना जो की राम के अस्तित्व को मानता ही नहीं है, तो मन में एक शक पैदा होता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^