राउरकेला करेगा सब जूनियर महिला, पुरुष चैंपियनशिप की मेज़बानी
02-May-2023 11:13 PM 8094
राउरकेला, 02 मई (संवाददाता) ओडिशा के राउरकेला में तैयार किया गया बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम चार से 28 मई के बीच महिलाओं और पुरुषों की 13वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2023 की मेजबानी करेगा। दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में सब जूनियर महिला चैंपियनशिप चार मई से 18 मई के बीच खेली जायेगी, जबकि सब जूनियर पुरुष चैंपियनशिप का आयोजन 18 से 28 मई के बीच होगा। यह स्टेडियम एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 और एफआईएच पुरुष हॉकी प्रो लीग 2022-2023 के मैचों की मेजबानी भी कर चुका है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^