राष्ट्रीय खेल: महाराष्ट्र ने ट्रायथलॉन मिक्स्ड रिले में जीता स्वर्ण पदक
27-Jan-2025 10:53 PM 2311
नैनीताल, 27 जनवरी (संवाददाता) 38वें राष्ट्रीय खेल के तहत ट्रायथलॉन मिक्स्ड रिले इवेंट का आयोजन सोमवार को हल्द्वानी के गौलापार स्थित मानसखंड तरणताल में किया गया। इस रोमांचक प्रतियोगिता में महाराष्ट्र ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान जबकि मध्य प्रदेश‌ ने दूसरा स्थान हासिल किया। महाराष्ट्र की टीम, जिसमें पार्थ सचिन मिराजे, डॉली देविदास पाटिल, कौशिक विनय मलंदकर और मानसी विनोद मोहिते शामिल थे, ने 2:12:06 के शानदार समय में रेस पूरी कर अपनी समन्वय और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^