राष्ट्रपति ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं
30-Aug-2022 09:48 PM 3493
नयी दिल्ली 30 अगस्त (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। श्रीमती मुर्मू ने मंगलवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा,“गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मैं भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। गणेश चतुर्थी का यह त्यौहार ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य के प्रतीक भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलमूर्ति माना जाता है। आइए इस अवसर पर प्रार्थना करें कि श्री गणेश की कृपा से समूचे विश्व में सद्भाव और सौहार्द का संचार हो और सुख एवं शांति का वातावरण बना रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^