राष्ट्र और हिंदू हित में अवश्य करें मतदान:आलोक कुमार
26-Feb-2024 07:31 PM 8993
अयोध्या, 26 फरवरी (संवाददाता) विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने हिंदू समाज से आवाहन किया कि अपने निजी स्वार्थ, जातिगत अभिनिवेश, भाषावाद, सम्प्रदायवाद, क्षेत्रवाद आदि भेदभाव को छोडक़र राष्ट्रहित एवं हिन्दू हित में मतदान अवश्य करें। विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष ने आज यहां श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्यशाला में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों से कहा कि देश में चुनाव आने वाला है। भारत लोकतंत्र की जननी है जो विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पांच वर्षों के पश्चात राष्ट्रीय निर्वाचन का महापर्व आता है। लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के संचालन हेतु मतदान अत्यन्त आवश्यक है। यह हमारा राष्ट्र धर्म भी है। निर्वाचन के तिथियों की घोषणा कभी भी हो सकती है। उन्होंने राष्ट्र हित व हिंदू हित में देशवासियों से मतदान करने को कहा है। उन्होंने कहा कि यह निर्वाचन भारत के भविष्य को निर्धारित करने वाला है। आने वाली पीढिय़ों को सुरक्षित, समृद्ध और शक्तिशाली भारत सौंपना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। इस कार्य के लिये ऐसी सरकार का निर्वाचन आवश्यक है जो भारतीय संस्कृति व जीवन मूल्यों का सम्मान तथा उनकी रक्षा के लिये प्रतिबद्ध हो। हिन्दू समाज मतदान को राष्ट्रीय कर्तव्य मानते हुए स्वयं सपरिवार मतदान करे तथा यह सुनिश्चित करे कि अपने सभी योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अवश्य हों। उन्होंने कहा कि मोहल्ले गांव में सौ प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करावें। बाईस जनवरी विश्व के इतिहास में एक स्वर्णिम तिथि बन गयी है। इस दिन 496 वर्षों के संघर्ष की गौरवमयी, सफल, सुखद परिस्थिति की अनुभूति संपूर्ण विश्व को हुई। उन्होंने कहा कि इस दिन यह सिद्ध हो गया कि राम ही राष्ट्र हैं और राष्ट्र ही राम हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^