रामनवमी पर 24 घंटे हों श्रीरामलला के दर्शन-पूजन : योगी
14-Mar-2024 06:18 PM 3926
अयोध्या, 14 मार्च (संवाददाता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर नवरात्रि में अष्टमी, नवमी और दशमी को श्रीरामलला मंदिर में 24 घंटे दर्शन-पूजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। श्री योगी ने गुरुवार को रामनवमी और नवरात्रि की तैयारियों की समीक्षा की और कहा कि इस अवधि में मंदिर के कपाट केवल विशेष पूजन अर्चन के दौरान ही बंद किये जाएं। मुख्यमंत्री ने रामनवमी के अवसर पर नगर में साफ सफाई, लोगों के पेयजल की व्यवस्था तथा गर्मी को देखते हुये श्रद्धालुओं के लिए परिवहन निगम एवं नगर विकास विभाग से समन्वय कर इलेक्ट्रिक बसों की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^