रामलला के दर्शन करेंगे धनखड़
09-May-2024 01:39 PM 1391
नयी दिल्ली 09 मई (संवाददाता) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन करेंगे। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने बृहस्पतिवार को यहां एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि श्रीधनखड़ एवं उनकी पत्नी डॉ सुदेश धनखड़ 10 मई को अयोध्या जाएँगे। एक दिवसीय अयोध्या यात्रा पर उपराष्ट्रपति अयोध्या के श्रीराम लला मंदिर, हनुमानगढ़ी मंदिर, कुबेर टीला में दर्शन करेंगे और सरयू घाट पर आरती में सम्मिलित होंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^