रामकिंकर जी का संपूर्ण जीवन विशिष्टता का प्रतीक : योगी
23-Oct-2024 07:36 PM 5482
लखनऊ, 23 अक्टूबर (संवाददाता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि पद्मभूषण सम्मानित पं. रामकिंकर उपाध्याय का संपूर्ण जीवन विशिष्टता का प्रतीक रहा। पंडित उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री ने कहा “ हमारे लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है कि हम एक ऐसे महापुरुष के शताब्दी समारोह के आयोजन से जुड़े हैं, जिनका जीवन सनातन धर्म और प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर आधारित था। युग तुलसी पं. रामकिंकर जी का संपूर्ण जीवन श्रीराम और तुलसी साहित्य के प्रति समर्पित था। उनकी व्याख्याएं और चिंतन अनूठी थी, जो सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^