रामबन में टेंपो के नाले में गिरने से पांच की मौत, दस घायल
04-Aug-2022 11:44 PM 5794
जम्मू 04 अगस्त (AGENCY) जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में गुरुवार शाम एक टेंपो ट्रेवलर के दुर्घटनाग्रस्त होकर नाले में गिर जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और दस अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यहां बताया कि बनिहाल से जम्मू की ओर जा रहा एक टेंपो ट्रेवलर रात आठ बजकर 45 मिनट पर रामबन में केला मोड़ के पास सड़क से फिसल कर नाले में गिर गया। पुलिस ने कहा, “वाहन में 15 यात्री सवार थे, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। अन्य दस घायलों को उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस, स्थानीय लोग और सेना तुरंत हरकत में आई और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^