राम विरोधी है इंडिया समूह : केशव
17-Apr-2024 11:21 PM 8652
लखनऊ 17 अप्रैल (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) महासचिव प्रो रामगोपाल यादव के राम मंदिर पर दिये गये बयान पर पलटवार करते हुये उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि पूरा का पूरा इंडिया समूह भगवान राम की विरोधी है। उन्होने कहा कि कांग्रेस और सपा ने देशवासियों की आस्था से खिलवाड़ करने का काम कोई पहली बार नहीं किया, वे लगातार और बारंबार करते आ रहे हैं। सनातन विरोधी इन लोगों ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया था। आज सपा महासचिव ने भगवान राम और रामभक्तों के खिलाफ अनर्गल बयान देकर सनातनियों की श्रद्धा पर कुठाराघात किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^