रालोद ने की विक्रम सैनी के चुनाव प्रचार में रोक लगाने की मांग
24-Nov-2022 09:50 PM 9010
लखनऊ 24 नवंबर (संवाददाता) राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने मुजफ्फरनगर जिले की खतौली विधानसभा के लिये पांच दिसंबर को होने वाले चुनाव में पूर्व विधायक विक्रम सैनी द्वारा किये जा रहे चुनाव प्रचार पर रोक लगाने और उनका नाम मतदाता सूची से काटने की मांग की है। मुजफ्फरनगर के जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजे गये पत्र में रालोद के जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा है कि खतौली के पूर्व विधायक विक्रम सैनी मुजफ्फरनगर दंगो के सजाफ्यता है और विधानसभा से उनकी सदस्यता खत्म होने के कारण ही उपचुनाव कराया जा रहा है। कानूनी रूप से उनका मताधिकार समाप्त करना अनिवार्य है। वह इस सीट पर अपनी पत्नी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^