राज्यसभा में नड्डा, बलूनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं
02-Dec-2021 09:39 PM 3168
नयी दिल्ली 02 दिसंबर (AGENCY) राज्यसभा ने गुरुवार को अपने सदस्य तथा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और सांसद अनिल बलूनी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। उपसभापति हरिवंश ने बांध सुरक्षा विधेयक 2021 को पारित कराने के दौरान सदन को श्री नड्डा और श्री बलूनी के जन्मदिन की जानकारी सदस्यों को दी। श्री हरिवंश ने कहा कि यह सभा दोनों सदस्यों के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना करती है। सभी सदस्यों ने मेज थपथपाकर दोनों सदस्यों को शुभकामनाएं दी। दोनोंं सदस्यों ने भी खड़े होकर और हाथ जोड़ सदन का आभार प्रकट किया ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^