राजस्थान विधानसभा के डिजिटल म्यूजियम को जीवंत बनाने का करे प्रयास: देवनानी
08-Apr-2024 11:24 PM 2521
जयपुर, 08 अप्रैल (संवाददाता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा के डिजिटल म्यूजियम 'राजनैतिक आख्यान संग्रहालय' को जीवंत बनाने के लिए नये सिरे से प्रयास किये जाने की जरुरत बताते हुए कहा है कि म्यूजियम के अधिकतम उपयोग किये जाने के लिए नवाचार करने के साथ जयपुर आने वाले सभी पर्यटकों को म्यूजियम दिखाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। श्री देवनानी ने सोमवार को यहां विधानसभा में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी, जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नव गठित अनुसंधान समिति के सदस्यों के साथ डिजिटल म्यूजियम के अपग्रेडेशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। श्री देवनानी ने म्यूजियम में आवश्यक कंटेट को निश्चित समय सीमा में अपग्रेडेशन किये जाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विषय वस्तु को अनुसंधान समिति द्वारा गहन विचार विमर्श के पश्चात ही अद्यतन किया जाये। बैठक में म्यूजियम को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को दिये जाने के लिए गंभीर मंथन के पश्चात सैद्धान्तिक सहमति व्‍यक्‍त की गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^