राजस्थान उपचुनाव कांग्रेस के लिये चुनौती-राठौड़
21-Sep-2024 09:51 PM 4676
जयपुर, 21 सितम्बर (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के सामने चुनौती बताते हुए दावा किया है कि भाजपा इस चुनाव में सभी सातों सीटों पर जीत हासिल करके कांग्रेस से छह सीटे छीनेंगी। श्री राठौड़ ने शनिवार को यहां मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंन कहा कि प्रदेश में सात सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस के लिए छह सीटें बचाने एवं उन पर जीत बरकरार रखने की चुनौती होगी जबकि भाजपा के पास केवल एक सीट बचाने एवं उस पर जीत बरकरार रखने की चुनौती रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से भाजपा अपनी सीट को बरकरार रखते हुए कांग्रेस से छह सीटें छीनेंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^