राजस्थान सरकार रेल हादसे में राज्य के घायलों को देगी आर्थिक सहायता
14-Jan-2022 11:29 PM 7638
जयपुर 14 जनवरी (AGENCY) राजस्थान सरकार पश्चिम बंगाल में बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस दुर्घटना में राज्य के गम्भीर घायलों को एक लाख रूपये तथा साधारण घायलों को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता देगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज रात सोशल मीडिया के जरिए बताया कि मुख्यमंत्री सहायता कोष से यह सहायता प्रदान की जाएगी। श्री गहलोत ने दुर्घटना में घायल हुए प्रदेशवासियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^