राजस्थान नगरपालिका (संशोधन) विधेयक, 2022 ध्वनिमत से पारित
23-Mar-2022 10:13 PM 2736
जयपुर, 23 मार्च (AGENCY) राजस्थान विधानसभा में आज राजस्थान नगरपालिका (संशोधन) विधेयक, 2022 को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। संसदीय कार्य मंत्री शांति कुमार धारीवाल ने विधेयक को चर्चा के लिए सदन में प्रस्तुत किया और इस पर हुई चर्चा के बाद उन्होंने विधेयक के उद्देश्यों एवं कारणों के बारे में बताते हुए कहा कि नगरपालिका (प्रशासनिक एवं तकनीकी) सेवा के सीधी भर्ती के पदों पर नियुक्तियां करने के लिए अब राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नगरपालिका (प्रशासनिक एवं तकनीकी) सेवा के सीधी भर्ती के पदों के लिए अभ्यार्थियों का चयन संबंधित सेवा नियमों के उपबंधों के अधीन गठित राज्य स्तरीय आयोग द्वारा किया जाता है। इससे पहले सदन ने विधेयक को प्रचारित करने के प्रस्ताव को ध्वनिमत से अस्वीकार कर दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^