राजस्थान में मनोनीत मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पन्द्रह दिसंबर को लेंगे शपथ
13-Dec-2023 11:25 PM 3281
जयपुर 13 दिसंबर (संवाददाता) राजस्थान में मनोनीत मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रामनिवास बाग स्थित अलबर्ट हॉल के सामने शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र पूर्वाह्न सवा ग्यारह बजे श्री शर्मा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायेंगे। इस दौरान श्री मिश्र मनोनीत उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं प्रेम चंद बैरवा को भी शपथ दिलायेंगे। श्री मिश्र ने श्री शर्मा को बधाई और शुभकामना देते हुए उनके द्वारा प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का अनुमोदन कर दिया है और उन्हें 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^