राजस्थान में गौमाता को राज्य माता का दर्जा देने पर होगा विचार-बेढ़म
29-Oct-2024 11:30 PM 5614
जयपुर 29 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान के गोपालन एवं गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा है कि गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने के बारे में सकारात्मक रुप से आगे बढ़ा जायेगा। श्री बेढ़म मंगलवार को पिंजरापोल गौशाला में धनतेरस पर्व के अवसर पर श्री काल भैरव भगवान की पूजा अर्चना एवं आरती की और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर उन्होंने मीडिया से बातचीत में गाय को राज्य माता का दर्जा दिए जाने के बारे में किए गए सवाल पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि गाय को राज्य माता का दर्जा देने के लिए विभिन्न संगठनों के माध्यम से ज्ञापन मिला है और इस संबंध में सकरात्मक रुप से आगे बढ़ा जायेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^