राजस्थान में भाजपा की तिरंगा यात्रा गुरुवार को
14-May-2025 10:23 PM 2623
जयपुर, 14 मई (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को समर्पित तिरंगा यात्रा राजस्थान में गुरुवार को निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा अभियान के प्रदेश समन्वयक भूपेंद्र सैनी ने बुधवार को बताया कि राजधानी जयपुर के अल्बर्ट हॉल से शुरू होने वाली तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना के शौर्य और पराक्रम के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह है। आमजन के इस उत्साह और जोश को देखते हुए भाजपा की ओर से पूरे राज्य में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^