राजस्थान में बहुत जल्द नया सवेरा देखने को मिलेगा-प्रमोद
12-Nov-2022 07:56 PM 8410
जयपुर 12 नवंबर (संवाददाता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि राजस्थान में प्रत्येक विधायक कांग्रेस आलाकमान का फैसला मानेगा और राज्य में बहुत जल्द नया सवेरा देखने को मिलेगा। आचार्य कृष्णम ने विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी से मिलने के बाद आज यहां मीडिया से बातचीत में राज्य में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर किए सवाल पर यह बात कही। उन्होंने कहा “जो फैसला जिनकों करना है वे करेंगे, लेकिन मैं इतना कह सकता हूं कि कांग्रेस नेतृत्व का फैसला प्रत्येक विधायक मानेगा और राजस्था न में बहुत जल्द ही एक अच्छा सवेरा देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जो हुआ है, जो हो रहा हैं वह कांग्रेस नेतृत्व के संज्ञान में है और वह कुछ बड़े फैसले करने जा रहा है, जिनकी जानकारी आपको मिल जायेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर विधायक कांग्रेस नेतृत्व के फैसले के साथ खड़ा है। राजय के सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा के बयान के सवाल पर कहा कि कांग्रेस हित में फैसला होगा। विधायकों के इस्तीफे के मामले के बारे में किए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे उनकी कोई चर्चा नहीं हुई, वह तो यहां डा जोशी के साथ गुड़ की चाय पीने आये थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^