राजस्थान में अब तक आठ करोड़ 73 लाख से अधिक कोरोना के टीके लगे
12-Jan-2022 11:52 PM 4530
जयपुर 12 जनवरी (AGENCY) राजस्थान में अब तक आठ करोड़ 73 लाख से अधिक कोरोना के टीके लग चुके हैं। चिकित्सा विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक आठ करोड़ 73 लाख 18 हजार 430 लाभार्थियों को कोरोना टीका लगा जिसमें पांच करोड़ चार लाख 11 हजार 660 लोगों को पहली खुराक और तीन करोड़ 69 लाख छह हजार 770 लोगों को इसकी दूसरी खुराक लगी। इनमें 18 से अधिक आयु वर्ग के आठ करोड़ 47 लाख 84 हजार 583 एवं 15 से 18 आयु वर्ग के 22 लाख 86 हजार 903 लोगों को टीका लग चुका है। सोमवार से शुरू किए गए प्रिकाॅशन डोज के तहत अब तक दो लाख 46 हजार 939 लोगों को कोरोना की तीसरी खुराक लग चुकी है। बुधवार को प्रदेश में तीन लाख 47 हजार 430 लोगों के कोरोना की पहली एवं दूसरी खुराक लगी जिसमें 15 से 18 आयु वर्ग के करीब एक लाख लोग शामिल हैं जबकि 61 हजार 981 लोगों को प्रिकाॅशन डोज के तहत तीसरी खुराक लगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^