राजस्थान को वर्ष 2027 तक ऊर्जा के क्षेत्र में बनाएंगे आत्मनिर्भर-भजनलाल
26-Oct-2024 10:34 PM 5457
राजसमंद 26 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में ऊर्जा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो रही है और वर्ष 2027 तक राज्य बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन जायेगा। श्री शर्मा ने राजसमंद में किरण माहेश्वरी स्मृति मंच की ओर से आयोजित दीपावली स्नेह मिलन एवं अलौकिक स्मरण समारोह के अवसर पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ने और गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ने से किसानों को राहत मिली है। राज्य की बजट घोषणाओं के पूरे होने के बाद धरातल पर व्यापक परिवर्तन आएगा। उन्होंने कहा “वह किसान का दर्द समझते हैं, किसान को पानी-बिजली की जरूरत होती है, हम ऊर्जा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की ओर हैं, हम वर्ष 2027 तक राज्य बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^